फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Phulpur People queuing up to cast their votes rushed to collect cylinders moment the delivery vehicle arrived

Himachal News: वोट देने लाइनों में लगे लोग गाड़ी आते ही सिलिंडर लेने के लिए भागे, इस पंचायत का मामला

Sun, 31 May 2026 02:30 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 31 May 2026 02:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत फूलपुर में दोपहर के वक्त जब मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी थीं, तभी अचानक वहां गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंच गई। फिर क्या था, कई मतदाता लोकतंत्र का फर्ज भूल किचन का फर्ज निभाने निकल पड़े। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Phulpur People queuing up to cast their votes rushed to collect cylinders moment the delivery vehicle arrived
सिरमौर के फूलपुर में गैस सिलिंडर की गाड़ी आने पर भागते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोकतंत्र के उत्सव में अक्सर उत्साह की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन सिरमौर की ग्राम पंचायत फूलपुर में शनिवार को एक ऐसी रोचक तस्वीर दिखी, जिसने मतदान के गंभीर माहौल को ठहाकों और चर्चा में बदल दिया।  दोपहर के वक्त जब मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी थीं, तभी अचानक वहां गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंच गई। फिर क्या था, कई मतदाता लोकतंत्र का फर्ज भूल किचन का फर्ज निभाने निकल पड़े। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे का वक्त था। 

विज्ञापन


लोग अपनी बारी के इंतजार में धूप में खड़े थे। जैसे ही गैस की गाड़ी का हॉर्न बजा, कतार में खड़े कई मतदाता अपना नंबर छोड़ घर की ओर भागे और खाली सिलिंडर लेकर गाड़ी की ओर दौड़ लगा दी। गैस की गाड़ी के पास मुकेश, दर्शन सिंह, मुश्ताक, शेरा, रामू और नरेश चौधरी जैसे ग्रामीणों का मेला लग गया।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम में सबसे मजेदार मोड़ तब आया जब चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे एक उम्मीदवार भी हाथ में खाली सिलिंडर थामे गाड़ी के पास पहुंच गया। अभी कुछ देर पहले जो उम्मीदवार हाथ जोड़कर खड़ा था, वह खुद सिलिंडर के लिए संघर्ष करते दिखा। उनसे जब इस बारे पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, साहब, घर की गृहणियों का आदेश है। घर में खाना तभी बनेगा जब सिलिंडर होगा। मतदाताओं से तो संपर्क होता रहेगा, लेकिन सिलिंडर लेना भी तो जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे-पौने घंटे तक फूलपुर पंचायत में मतदान और गैस वितरण के बीच यह दिलचस्प लुका-छिपी चलती रही। वहां मौजूद काहन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मतदान तो जरूरी है ही, लेकिन गैस की गाड़ी बार-बार नहीं आती। यह अनोखा नजारा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि कैसे एक सिलिंडर ने कुछ देर के लिए सियासी सरगर्मी पर ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed