{"_id":"56eedb074f1c1b6b41f14dc0","slug":"phc-chalog-building-under-question-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलोग पीएचसी भवन निर्माण पर उठे सवालिया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलोग पीएचसी भवन निर्माण पर उठे सवालिया निशान
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर के अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत पीएचसी चलोग के निर्माणाधीन भवन में गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रवासियों ने सवालिया निशान उठाए हैं जिसकी शिकायत लोगों ने उपायुक्त बीसी बडालिया को भेजी है। लोगों ने शिकायत में कहा कि पीएचसी का जो भवन गागल शिकोर में बन रहा है वह गुणवत्ता के आधार पर ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बजगा पंचायत निवासी हरीश ठाकुर, भरत सिंह, मदन सिंह, हीरा सिंह, चरण सिंह, युद्धवीर सिंह, देवराज सिंह व राम सिंह आदि ने बताया कि भवन में जहां मैटीरियल उच्च गुणवत्ता का नहीं लगाया जा रहा है वहीं निर्माण के समय भवन की सिंचाई भी नहीं की जा रही है जिससे भवन में दरारें आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भवन निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन निर्माण कार्य सही नहीं होने से सरकार का पैसा व्यर्थ खर्च हो रहा है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण कार्य की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
उधर लोनिवि मंडल राजगढ़ के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और निर्माण कार्य की जांच करवाई जाएगी।