{"_id":"66041e904b571ecd800c6c9c","slug":"people-submitted-their-arms-in-renuka-ji-nahan-news-c-177-1-ssml1028-121328-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका थाने में 134 लोगों ने जमा करवाए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका थाने में 134 लोगों ने जमा करवाए हथियार
विज्ञापन
सचित्र-- -
रेणुका थाने में 134 लोगों ने जमा करवाए हथियार
23 पंचायतों में 304 लोगों के पास हैं लाइसेंसी बंदूकेंं
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत रेणुका थाने में हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। हथियार जमा करवाने को लेकर ग्रामीणों में होड़ लगी हुई है जिसके तहत 134 बंदूकों को रेणुका थाने में जमा कर लिया गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रेणुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 23 पंचायतों में 304 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार (बंदूकें) मौजूद हैं। इनको थाने जमा करवाया जाना है।
लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा करने के निर्देश दे रखे हैं। रेणुका थाने में अभी तक 45 फीसदी से अधिक हथियारों को जमा कर लिया गया है। आदेशों के मुताबिक किसी भी नजदीकी पुलिस थाने में इन हथियारों को जमा किया जा सकता है।
रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान ने अभी तक 134 बंदूकों (हथियारों) के थाने में जमा होने की पुष्टि करते हुए बताया कि हथियारों को जमा करने का शत प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
-- -- संवाद