फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people purchages cloths-jewllery and others things on danters in sirmaur

धनतेरस पर सिरमौर के बाजारों में ग्राहकों ने की खूब खरीदारी

Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
people purchages cloths-jewllery and others things on danters in sirmaur
नाहन में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में इस बार धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिला मुख्यालय नाहन सहित अन्य बाजारों में भारी भीड़ रही। आलम यह रहा कि नाहन बाजार में तिल धरने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

धनतेरस पर इस मर्तबा करोड़ों रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। आभूषण, बर्तन, कपड़ों आदि की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बर्तन-आभूषणों के अलावा गाड़ी-बाइक के शोरूम, मिठाइयों, ड्राई फ्रूटस, कपड़ों और फर्नीचर की दुकानों में भी ठीकठाक खरीदारी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहन के अलावा पांवटा साहिब, कालाअंब, ददाहू, सराहां, राजगढ़, हरिपुरधार और संगड़ाह आदि बाजार में धनतेरस पर काफी रौनक रही। जिले की कई दुकानों में सोने के पुराने आभूषण की जगह नए आभूषण, पुराने गैस चूल्हे के स्थान पर नया चूल्हा देने के अलावा बर्तनों की खरीदारी पर भी छूट दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बर्तनों की खरीद पर उपभोक्ताओं को छूट दी थी। साथ ही उपहारों की व्यवस्था की थी। वहीं टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामान की भी बिक्री हुई। सुरेंद्रा इलेक्ट्रानिक्स के सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि त्योहार सीजन के चलते विशेष ऑफर उपभोक्ताओं के लिए रखे गए हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस बार अच्छा व्यवसाय रहा। उपभोक्ताओं के लिए लोन सिस्टम, स्क्रेच कार्ड व अन्य ऑफर का प्रावधान किया गया है।
नवरत्न ज्वेलर्स के मालिक श्याम लाल खिंदड़ी ने बताया कि धनतेरस पर इस बार बाजार में खासी भीड़ रही। लोगों में ज्वेलरी खरीदने को लेकर काफी उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

इस मर्तबा धनतेरस पर लोगों ने वाहनों की खरीदारी भी की। इस दौरान दोपहिया वाहन भी खूब बिके। उधर, गोयल मोटर्स के पदाधिकारी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर करीब तीन गाड़ियां बिकी, जबकि बीते सोमवार को करीब दस गाड़ियों की खरीद उपभोक्ताओं ने की। त्योहारी सीजन के दौरान इस मर्तबा अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed