फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem in ponta sahib due to illegale parkng in main roads of ponta sahib

पांवटा में मुख्य संपर्क सड़कों को ही बना डाला पार्किंग स्थल

Tue, 09 Nov 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in ponta sahib due to illegale parkng in main roads of  ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद ने लोगों को फ्री पार्किंग सुविधा के लिए पुलिस थाने के सामने करीब 75 लाख रुपये के बजट से पार्किंग तैयार करवाई गई है लेकिन लोग सभी नियम कानूनों को धत्ता बता कर शहर की मुख्य संपर्क सड़कों को ही पार्किंग बना रहे हैं। इससे अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब शैक्षणिक संस्थानों के फिर से शुरू होने पर, बेतरतीब पार्किंग से दिक्कतें ज्यादा बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में देहरादून पांवटा एनएच-07 मार्ग से कन्या रावमापा की तरफ से मुख्य संपर्क मार्ग बना है। इससे स्कूल, विश्राम गृह, लघु सचिवालय, मुख्य गुरुद्वारा साहिब, पांवटा थाना, गीता भवन मुख्य बाजार, तहसील कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, कोर्ट परिसर और सिविल अस्पताल को मार्ग निकलता है लेकिन लोगों ने मुख्य संपर्क मार्ग को विश्राम गृह गली से लेकर नगर परिषद कार्यालय, खेल मैदान से लेकर पटवार खाने तक को ही पार्किंग स्थल बना दिया है। समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस और पांवटा थाना पुलिस टीम कार्रवाई कर चालान भी करती रही है लेकिन एक दो दिन बाद फिर से लोग बेतरतीब ढंग से सड़क को ही पार्किंग बना देते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन, रोड सेफ्टी क्लब, पुलिस और नगर परिषद ने नो पार्किंग स्थल तो बना दिए हैं लेकिन अब तक भी अधिकतर इन स्थलों पर बोर्ड नहीं लगाए हैं। पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस बेदी ने कहा कि मेला मैदान में टाइलनुमा पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसमें फ्री पार्किंग सुविधा दी जा रही है। शीघ्र ही शहर के चिह्नित पार्किंग जोन स्थलों पर बैनर और छोटे बोर्ड लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बीर बहादुर ने कहा कि शहर में नो पार्किंग जोन में बोर्ड लगाने के लिए प्रशासन और नगर परिषद को पत्र भेजा गया है ताकि ऐसे स्थलों पर वाहन पार्क करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकें। यातायात पुलिस समय-समय पर ऐसे स्थलों पर वाहन पार्क करने वालों के चालान करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed