फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people facing problem in nahan medical college due to doctors strike

डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज

Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in nahan medical college due to doctors  strike
नाहन मेडिकल कॉलेज में पेन डाउन हड़ताल में मौजूद चिकित्सक। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में सोमवार को चौथे दिन भी चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इसके चलते मरीजों व तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को नाहन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उपचार के लिए काफी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार पहुंचे थे। सुबह 10:45 पर ओपीडी के बाहर भारी भीड़ रही। कई लोग बैंच पर बैठे चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे तो कई दरवाजों के बाहर कतारों में खड़े थे। इस दौरान मरीजों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी। कुछ मरीज अपने दर्द से परेशान थे तो कई चिकित्सकों की सेवाएं न मिलने से।
विज्ञापन

हालांकि, मेडिकल कॉलेज में समय पर उपचार करवाने के लिए मरीज अपने तीमारदारों के साथ 9 बजे ही पहुंच गए थे लेकिन उन्हें चिकित्सकों का 11:30 बजे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। यहां नेहरस्वार से आई महिला निर्मला देवी ने बताया कि वह टांग में दर्द के उपचार के लिए अस्पताल में आई है। शिलाई के रोनहाट से आए जालम सिंह ने बताया कि घुटने की दर्द से परेशान है। इसके उपचार के लिए वह रविवार को नाहन पहुंचे थे लेकिन नाहन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के चलते उन्हें परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने घर जल्दी जाना था। उपचार की मजबूरी में उन्हें रुकना पड़ रहा है। नया बाजार नाहन के युवक रितेश कुमार ने बताया कि वह पथरी की समस्या को लेकर अस्पताल आया था लेकिन डॉक्टर की इंतजार में लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके साथ-साथ अन्य अस्पतालों में मरीज काफी परेशान दिखे।

नाहन मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने के लिए कतार में खड़े लोग।

नाहन मेडिकल कॉलेज में पर्ची बनाने के लिए कतार में खड़े लोग।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed