{"_id":"6581ab5c0b0911dd080d7539","slug":"people-facing-problem-in-dadhahu-for-kyc-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14938-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: घरेलू गैस की केवाईसी को लेकर उपभोक्ता झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: घरेलू गैस की केवाईसी को लेकर उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
ददाहू में गैस एजेंसी के बाहर केवाईसी के लिए जुटी लोगों की भारी भीड़। संवाद
घरेलू गैस की केवाईसी को लेकर उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
गैस एजेंसी पर लग रही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। घरेलू गैस की केवाईसी करवाने को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई-कईं किलोमीटर का लंबा सफर तय करके उपभोक्ता केवाईसी करने ददाहू स्थित गैस एजेंसी में पहुंच रहे हैं। एक ही दिन में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपनी केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा किया।
इसे लेकर उपभोक्ता मंगलवार को 35 से 40 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके ददाहू पहुंचें। इनमें अधिकतर संख्या महिला उपभोक्ताओं की रही। इस दौरान परिवहन सुविधा अधिक न होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
गैस एजेंसी ददाहू के प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि कनेक्टिविटी वेरिफिकेशन को लेकर यह केवाईसी की जा रही है, जिसके आदेश इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से प्राप्त हुए हैं। निगम के आदेशों की अनुपालना करते हुए उपभोक्ताओं को केवाईसी कार्यालय में ही बुलाकर की जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं का अंगूठा निशान, मोबाइल व आधार नंबर व गैस उपभोक्ता संख्या को एक साथ जोड़ा जा रहा है। केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।