फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners pradarshan in nahan

Sirmour News: मांगों को लेकर नाहन में गरजी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन

Fri, 20 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
pensioners pradarshan in nahan
मांगों को लेकर नाहन में गरजी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जमकर की गई नारेबाजी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

2016 से 2022 तक के सेवानिवृत्त पेंशनरों को नहीं मिला कोई वित्तीय लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मांगों को लेकर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा उपायुक्त कार्यालय सिरमौर के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और एक ज्ञापन एडीएम सिरमौर की मार्फत मुख्यमंत्री को भेजा गया।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, विपिन्न कालिया, सुंदर लाल, शांति स्वरूप, विजयपाल, भूवनदास, टीपी सिंह, जेएस पाल, पीएन गुप्ता, अनिता, बीर सिंह आदि ने बताया कि जब भी पेंशनर्स को उनके लाभ देने की बात आती है तो चाहे कोई भी सरकार हो खजाना खाली होने का हवाला दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबे समय से पेंशनर्स अपनी मांगों को उठा रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को सरकारों की ओर से अनदेखा किया जाता रहा है। इसके चलते मजबूरन पेंशनर्स को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशनर्स ने कहा कि वित्तीय लाभ न मिलने के चलते उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना आए दिन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों को एरियर, डीए मेडिकल भक्तों समेत समय पर पेंशन नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को आज तक कोई भी वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। इसके अलावा एरियर, डीए, ग्रेजुएटी, मेडिकल भत्तों के लंबित होने के चलते समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि 8 सालों में एरियर की मात्र एक किस्त जारी हुई है जबकि शेष सरकार के पास पड़ा है। डीए की चार किस्तें लंबित पड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 15 अगस्त को डीए की किस्त मुख्यमंत्री जारी करते थे लेकिन इस बार वह भी जारी नहीं की गई।


पेंशनर्स ने पेंशन को महीने की 10 तारीख को जारी करने के आदेशों पर भी रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को अपना ब्याज बचाना है तो कोई ओर विकल्प देखे, पेंशनर्स को उनकी पेंशन पहली तारीख को जारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार का अन्याय पेंशनर्स को अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर आना पड़ रहा है। यदि अब भी सरकार उनकी मांगों को नहीं सुनेगी तो बड़ा आंदोलन होगा। इस अवसर पर भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed