फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pensioners demanded budget for medical bill

Sirmour News: पेंशनर गंभीर रोगों से ग्रस्त, सरकार नहीं देरही चिकित्सा बिलों का बजट

Fri, 03 Nov 2023 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
pensioners demanded budget for medical bill
पेंशनर गंभीर रोगों से ग्रस्त, सरकार नहीं देरही चिकित्सा बिलों का बजट
विज्ञापन

बिलों का भुगतान न होने से निराश सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त पेंशनरों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई रोग उनको घेर रहे हैं। 75 से 80 साल की आयु पूरी कर चुके कई पेंशनरों की तो सर्जरी तक हो चुकी है।
हैरानी की बात यह है कि इन पेंशनरों के लाखों रुपये के चिकित्सा भत्ता बिल लंबित पड़े हुए हैं। बजट के अभाव में इनका भुगतान नहीं हो रहा है।
इससे महंगाई के दौर में पेंशनर बस घर का खर्च ही पूरा कर पा रहे हैं। बीमारी के इलाज के लिए भी उनको तरसना पड़ रहा है। दरअसल, सेवानिवृत्त अध्यापक संघ सिरमौर ने लंबित पड़े चिकित्सा भत्ता बिलों को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में संघ के जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा, नीना कौशिक, गुरूदेव धीमान, वेद प्रकाश, देवीचंद शर्मा, संतराम शर्मा, बिजरा तोमर, ओम लता कालरा, मदन सिंह पंवार, केएस नेगी, प्रेमपाल चौहान, योगराज गुप्ता, यशपाल कछावा, विजय शर्मा, मास्टर सोमचंद, विजय शर्मा, सुखा मोहिल ने कहा कि बजट के अभाव में पेंशनरों के चिकित्सा बिल लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई पेंशनर तो 80 से 85 साल की उम्र पार कर चुके हैं। उनको कई बीमारियों ने घेर रखा है। कइयों की सर्जरी तक हो चुकी है। इसके बावजूद चिकित्सा बिलों के लिए बार-बार मांग के बाद भी बजट का प्रावधान नहीं किया जा रहा है।

इससे महंगाई के दौर में पेंशनरों को बामुश्किल ही घर की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। अपने इलाज के लिए पैसे तक नहीं बचे। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों की दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए लंबित बड़े चिकित्सा भत्ता बिलों के भुगतान के लिए उचित बजट का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed