फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   patwari give letters to adc for their demand

Sirmour News: स्टेट कैडर में शामिल करने पर सरकार पर भड़का संयुक्त पटवारी कानूनगो संघ

Mon, 15 Jul 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
patwari give letters to adc for their demand
सचित्र--
विज्ञापन

स्टेट कैडर में शामिल करने पर सरकार पर भड़का संयुक्त पटवारी कानूनगो संघ
विभाग का व्हाट्सएप समूह छोड़ा, अब केवल आपदा संबंधित कार्य करेंगे पटवारी
नाहन में संघ ने एडीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, स्टेट कैडर का विरोध
17 जुलाई को कुल्लू में होने जा रही राज्य स्तरीय बैठक में लिया जाएगा अगला निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर ने राजस्व कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने का कड़ा विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ का कहना है कि सरकार जब तक इस निर्णय को नहीं बदलती है तब तक वह आपदा को छोड़कर कोई भी दूसरा सरकारी कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से पुरजोर मांग की कि पटवारी एवं कानूनगो का जिला संवर्ग यथावत रखा जाए।
अपनी इस मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महासचिव रजनीश शर्मा की अगुवाई में एडीसी नाहन से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव रजनीश शर्मा समेत दो दर्जन कानूनगो व पटवारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि कैबिनेट बैठक में जो राजस्व कर्मचारियों को स्टेट कैडर में शामिल करने का निर्णय लिया है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को संघ की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई से सभी सदस्य जो आधिकारिक रूप से व्हाट्सएप समूह चलाए जा रहे हैं उसे एग्जिट कर देंगे और कोई भी सरकारी कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी समूह सदस्यों ने अपने निजी मोबाइलों पर चलाए हुए हैं और सरकार की ओर से उन्हें कोई मोबाइल भी उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं और न ही इंटरनेट की कोई सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल आपदा से संबंधित कार्य ही किए जाएंगे क्योंकि यह कार्य आम जनमानस से जुड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए महासचिव रजनीश शर्मा ने कहा कि एक पटवार सर्किल के तहत चार-चार पंचायतें आती हैं। पंचायत में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है मगर पटवार सर्किल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिसके कारण उन्हें कार्य करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार की कई मांगों को लेकर पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और विभाग के तमाम बड़े अधिकारियों से भी मुलाकात की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि स्टेट कैडर और इन मांगों को लेकर 17 जुलाई को कुल्लू में संघ की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कई निर्णय लिया जाएंगे और यदि सरकार ने स्टेट कैडर के निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन भी हो सकता है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed