फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Passengers got less on the first day on interstate bus routes

अंतरराज्यीय बस रूटों पर पहले दिन कम मिली सवारियां

Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Passengers got less on the first day on interstate bus routes
नाहन (सिरमौर)। लंबे अंतराल बाद निगम के नाहन डिपो से लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू हुईं। इससे सवारियों ने भी राहत की सांस ली है। तकरीबन डेढ़ माह बाद अंतरराज्यीय रूटों पर परिवहन निगम ने बसों का संचालन शुरू किया। हालांकि पहले दिन नाहन से बसों को कम ही सवारियां मिली। 50 फीसदी क्षमता के साथ सवारियों को बस में बिठाया गया। बसों में सवारियों के बीच सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

कई लोगों में बसों के समय को लेकर असमंजस बना रहा तो कई लोग रूट पर बस सेवा के संचालन की जानकारी के अभाव में बस नहीं ले पाए। वीरवार को नाहन डिपो ने देहरादून-धर्मशाला, देहरादून-मनाली, देहरादून-बैजनाथ, शिमला-हरिद्वार, शिमला-देहरादून, नाहन-धर्मशाला, नाहन-परवाणू वाया माजरी और नाहन-सहारनपुर रूटों पर बसें दौड़ाई गई। लंबे रूटों पर सेवाएं शुरू होने से निगम प्रबंधन को भी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है। पिछले लंबे समय से नाहन डिपो की आय पर सीधा प्रभाव पड़ा है। कई स्थानीय रूटों पर भी अब स्थिति सुधरने लगी है। गौरतलब है कि नाहन डिपो में 159 बस रूट हैं। सभी रूटों पर बस सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई हैं। घाटे वाले रूटों पर निगम फिलहाल बसें नहीं चला रहा है। निगम के अड्डा प्रभारी नाहन एवं निरीक्षक सुखराम ने बताया कि सभी लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन बसों को कम सवारियां मिली हैं। बस सेवा नियमित शुरू होने से बसों में सवारियां बढ़ने और आय सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed