{"_id":"6558bb4678c4f2060701a8b6","slug":"parsuram-jhanki-will-be-the-main-attraction-of-renuka-mela-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12921-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुकाजी मेले की शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुकाजी मेले की शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी झांकी
विज्ञापन
रेणुकाजी मेले की शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी झांकी
झांकी तैयार करने में जुटा भगवान श्री परशुराम सेवादल
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का बदला स्वरूप आएगा नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का स्वरूप इस मर्तबा बदला हुआ दिखाई देगा। मेले का आगाज जहां इस बार स्थानीय गिरि नदी से किया जाएगा, वहीं मेले का मुख्य अंश पहले दिन निकलने वाली शोभायात्रा में भगवान परशुराम व मां रेणुकाजी के मिलन को दर्शाती झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
ये झांकी इस शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी। भगवान श्री परशुराम सेवादल जामूभोज के सौजन्य से इस झांकी को निकाला जाएगा जिसमें सैकड़ों युवा शिरकत करेंगे।
इसे लेकर सेवादल ने जामूकोटी व खालाक्यार दो पंचायतों के हर घर को निमंत्रण भेज कर प्रत्येक घर से एक युवा के शामिल होने का न्योता दिया है। सभी युवा पूरे उत्साह व विशेष परिधान के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। यह झांकी शोभायात्रा में गिरि नदी से प्रारंभ होकर रेणुकाजी स्थित त्रिवेणी संगम तक साथ चलेगी।
परशुराम सेवादल जामू भोज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया शोभायात्रा के लिए आकर्षक झांकी को तैयार करवाया गया है। ये झांकी शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी। शोभायात्रा में परशुराम सेवा दल के सैकड़ों युवा शामिल होंगे जिनको व्यक्तिगत तौर पर न्योता भेजा गया है।