{"_id":"69e38627c110d6c84c00d59c","slug":"parsuram-jaynti-par-mela-in-renuka-ji-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176671-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ में हवन-यज्ञ के साथ परशुराम जयंती पर मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुकाजी तीर्थ में हवन-यज्ञ के साथ परशुराम जयंती पर मेला शुरू
विज्ञापन
रेणुकाजी में परशुराम जयंती पर मेले में हवर यज्ञ में आहूति डालते विधायक विनय कुमार। संवाद
आज के कार्यक्रम की खबर
विधायक विनय कुमार ने पूजा-अर्चना के साथ किया मेले का शुभारंभ
जनभावनाओं के चलते मेला लगाने का लिया निर्णय : विनय
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। भगवान परशुराम की पावन जन्मस्थली रेणुकाजी तीर्थ में पहली बार परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मेले का भव्य आगाज हुआ। नए मेले को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने शनिवार को भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के बाद विधिवत मेले का शुभारंभ किया।
विनय कुमार ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनभावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इस मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष परशुराम जयंती पर हजारों श्रद्धालु यहां शीश नवाने पहुंचते हैं और आसपास के क्षेत्रों से दर्जनों देवता भी शाही स्नान के लिए आते हैं। ऐसे में लोगों की आस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से इस मेले की शुरुआत की गई है।
पहली बार आयोजित हो रहे इस मेले में अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में व्यापारी अपनी दुकानें लगाने पहुंचे हैं। सभी व्यापारियों को मेले में निशुल्क प्लाट आवंटित किए गए हैं, जिससे उनमें भी खासा उत्साह देखा गया। मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक विनय कुमार ने आचार्य मोती लाल पावुच की भागवत मंडली की ओर आयोजित संगीतमय सुंदरकांड और गीता पाठ में भाग लिया। साथ ही उन्होंने वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, सीईओ भरत सिंह ठाकुर, बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, रणदीप सिंह, कमल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निर्वाण श्री रेणुकाजी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। आश्रम के संचालक एवं महंत महात्मा रेणेन्द्र मुनि ने विधिवत पूजा के साथ इसका शुभारंभ किया। मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संवाद