{"_id":"6aca1bd4339cfe06ab0c91fe","slug":"pancjkarma-facility-in-balasundri-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1006-191196-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महामाया बाला सुंदरी मेले में पहली बार पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महामाया बाला सुंदरी मेले में पहली बार पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा
विज्ञापन
आयुष विभाग लगाएगा 15 दिवसीय शिविर, श्रद्धालुओं को योग, मर्म और औषधीय चिकित्सा का भी मिलेगा लाभ
छह बिस्तरों की व्यवस्था, चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी संभालेंगे जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार की सुविधा मिलेगी। आयुष विभाग की ओर से मेले में 15 दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इस बार शिविर में पंचकर्म चिकित्सा को भी शामिल किया गया है। इसके लिए विभाग दो पंचकर्म चिकित्सा तकनीशियन तैनात करेगा। शिविर में योग, मर्म चिकित्सा और औषधीय उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
नवरात्र मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए आयुष विभाग ने शिविर के संचालन की तैयारियां की हैं। उपचार के दौरान किसी मरीज को आराम करने की आवश्यकता पड़ने पर छह बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई है। इससे श्रद्धालुओं को मेले के दौरान ही स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिल सकेगी।
शिविर की नोडल अधिकारी डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी त्रिलोकपुर नवरात्र मेले के दौरान 15 दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस बार श्रद्धालुओं को पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाना शिविर की प्रमुख विशेषता है। इसके लिए दो पंचकर्म चिकित्सा तकनीशियन तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. अदिति शर्मा के अलावा डॉ. सपना, फार्मासिस्ट बलविंद्र और बिमला सहित तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रद्धालुओं को सेवाएं देंगे।
आयुष विभाग की इस पहल से नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को योग, मर्म चिकित्सा, औषधीय उपचार और पंचकर्म जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा। शिविर के माध्यम से मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।संवाद।