{"_id":"6ae244d22e6bc74fc120744361152c7a","slug":"panchyat-election-hindi-news-98","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन पंचायत के वार्ड सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन पंचायत के वार्ड सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
पंचायत नाहन की प्रधान रेखा देवी ने शनिवार को नाहन पंचायत घर में सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पंचायत के 9 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान रेखा व पूर्व प्रधान बाबूराम ने इस मौके पर सभी पंचायत वासियों का आभार प्रकट किया। पंचायत प्रधान ने सभी सदस्यों से विकास कार्यों में सहयोग की इच्छा जताई। इस अवसर पर उप प्रधान जय प्रकाश, वार्ड सदस्य कमलेश, निर्मला देवी, भजन सिंह, अमर सिंह, ऊषा देवी, मंजू देवी, नीतू, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन