{"_id":"2b415f1733e381d27c484e23c7387d19","slug":"panchyat-election-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब जिला परिषद में होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब जिला परिषद में होगा घमासान
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 12 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद कालाअंब वार्ड में इस बार घमासान होने के आसार हैं। जहां कांग्रेस से अभी तक तीन लोगों ने दावेदारी जताई है, वहीं भाजपा से दो दिग्गज अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। निर्दलीय और आम आदमी पार्टी से भी एक-एक उम्मीदवार मैदान में है। नामांकन भरने तक अभी और दो से तीन उम्मीदवार मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्य वार्ड होने के कारण दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। जहां कांग्रेस की ओर से नाहन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवि चौहान, कालाअंब पंचायत के पूर्व प्रधान पुन्ना राम और कालाअंब वार्ड से वर्तमान जिप सदस्य रघुवीर सिंह ने दावेदारी जताई है। वहीं, भाजपा की ओर से जिला महामंत्री विनोज शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय गुप्ता अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बलदेव सिंह, जबकि आम आदमी पार्टी से रणधीर मैदान में है।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नामांकन भरने तक अभी 2 से 3 लोग और दावेदारी ठोक सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस को किसी एक उम्मीदवार का चयन करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। इस वार्ड में ब्राह्मण और राजपूत वोटरों की संख्या अधिक होने से जातिगत समीकरण भी काम करेगा। कांग्रेस की ओर से रघुवीर सिंह वर्तमान सदस्य हैं, जबकि युवा शिवि चौहान ने जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष अपनी दावेदारी की इच्छा जता दी है। ऐसे में पार्टी किसे अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाएगी यह देखना रोचक होगा।
विज्ञापन
आप पार्टी के जिला संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवार पर भाजपा और कांग्रेस बैठने का दबाव बना रही है। लेकिन, आप पार्टी कतई नहीं झुकेगी और अपना उम्मीदवार हर हाल में खड़ा करेगी।