फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat election

रेणुका मतदाता सूचियों से सैकड़ों नाम गायब

Wed, 09 Dec 2015 07:46 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर) Updated Wed, 09 Dec 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

पंचायत चुनाव के लिए जारी नई मतदाता सूचियों को देखकर कई मतदाताओं व उम्मीदवारों के होश उड़ गए हैं। मतदाता सूचियों से सैकड़ों पुराने मतदाताओं के नाम गायब हैं। वही कई नए वोटर के नाम भी सूची में दर्ज नहीं हुए हैं। सैकड़ों की संख्या में ऐसे मतदाता हैं जो पिछले 20 वर्षों से लगातार मतदान में भाग ले रहे हैं। मगर इस बार उनके नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं।

विज्ञापन


इसी तरह भारी संख्या में युवा मतदाता पंचायत चुनाव में पहली मर्तबा वोट डालने के लिए काफी उत्साहित थे। मगर वोटर लिस्ट में नाम न आने से नए वोटर मायूस हो गए हैं। देवना, भराड़ी, घंडूरी, सैर तंदुला, टिकरी डसाकना, चाडना, बियोंग टटवा, बढ़ोल, गेहल डिमाइना, भलाड़ भलौना व भवाई समेत दर्जनों पंचायतों से मतदाता सूचियों में गडबड़ होने की शिकायतें मिली हैं। देवना, भराड़ी, घंडूरी व सैर तंदूला पंचायत समेत कई पंचायतें ऐसी हैं जहां पर एक ही पंचायत में 100 से अधिक मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं। वोटर लिस्ट से नाम गायब होने से मतदाताओं में रोष हैै।
विज्ञापन


देवना निवासी जगमोहन पुंडीर, चंद्र सेन, रामानंद, सुगना देवी, सत्या देवी, गोपाल, रविंद्र, यशवंत, यशपाल व नरेश ने बताया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत से सौ से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। जगमोहन ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से लगातार मतदान कर रहे हैं, मगर इस बार उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट बनाने की समयावधि 8 दिसंबर को समाप्त
वोटर लिस्टों से मतदाताओं के नाम गायब होने से उम्मीदार भी खासे चिंतित हैं। कई पंचायतों के उम्मीदवार इन मतदाताओं को गाड़ियों में भरकर नाहन जिला मुख्यालय ले जा रहे हैं। हालांकि वोट बनाने के लिए दी गई समय अवधि 8 दिसंबर को समाप्त हो गई है। लोग डीसी से समय अवधि बढ़ाने की मांग कर सकते हैं।


ईएमएस से तैयार की सूचियां : अत्री
जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री ने बताया कि पंचायतों से नई मतदाता सूचियों को मंगवाया गया था। ऐसी सूचियों को पुरानी मतदाता सूचियों के साथ इलेक्ट्रीकल मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस) के साथ मैचिंग सूचियां तैयार की गई थीं। अत्री ने बताया कि मतदाताओं को 8 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करवाने का समय दिया गया था। विभाग ने इस कार्य को निपटाने के लिए भरसक प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed