फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   panchyat election

जिले की 228 पंचायतों में तीन चरणों में होगा मतदान

Tue, 08 Dec 2015 11:17 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 08 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बीसी बडालिया ने जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनावों की तिथियों की अधिसूचना जारी कर दी है। इन आदेशों के चलते जिले की 228 पंचायतों में तीन चरणों में मतदान होंगे।

विज्ञापन

जिला सिरमौर में एक जनवरी को 124 पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद जिले में सियासी पारा उफान पर है।
विज्ञापन


उपायुक्त के निर्दशों के अनुसार पहले चरण में 124 पंचायतों में मतदान होगा। 3 जनवरी को दूसरे चरण में जिले की 76 पंचायतों में मतदाता वोट डालेंगे। जबकि, 5 जनवरी को तीसरे व अंतिम चरण के लिए जिले 76 पंचायतों में मतदान होगा। इस सबके लिए उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों को तमाम तैयारियों को समय रहते पूरा करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने विकास खंड अधिकारियों को भी मतदान को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन ब्लॉक के अंतर्गत एक जनवरी को पहले चरण के लिए कालाअंब, त्रिलोकपुर, कौंलावालाभूड़, कटाह शीतला, नेहर स्वार, बिरला, पालियों, पराड़ा, कोटला मोलर, चाकली, धगेड़ा तथा बागर पंचायतों में चुनाव होगा। 3 जनवरी को नाहन ब्लॉक के दूसरे चरण में ददाहू, बर्मा पापड़ी, सतीवाला, नेहली धीड़ा, बनेठी, थाना कसोगा, क्यारी, महीपुर, पनार, सलानी कटोला तथा पंजाहल पंचायतों में चुनाव होंगेे। 5 जनवरी को तीसरे चरण के चुनाव में नाहन ब्लॉक की पंचायत नाहन, बनकला, मात्तर, बिक्रमबाग, सुरला, आमवाला सैनवाला, नावणी, सैन की सेर, रामाधौंण, देवका पुड़ला तथा देवनी पंचायतों में मतदान होगा।

एक जनवरी को पहले चरण के लिए पांवटा ब्लॉक की भगाणी, मिश्रवाला, गोरखूवाला, सैनवाला, मुबारिकपुर, डांडा, कांडो कांसर, मानपुर देवड़ा, रामपुर, भारापुर, कमरऊ, बड़ाना, हरिपुरखोल, पड़दूनी, नघेता, शिल्ला, जामना, टटियाना, शखोली, भुजोंड, कठवाड़, बनौर, मदाना तथा डांडा कालाअंब पंचायतों में मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए 3 जनवरी 2016 को पांवटा ब्लाक की पातलियों, माजरा, शिवपुर, बद्रीपुर, डोबरी सालवाला, कोलर, मुगलांवाला करतारपुर, पीपलीवाला, सतौन, खोदरी माजरी, पलहोड़ी, ब्यास, राजपुर, दुगाना, शरली मानपुर, टोहना जाखल, कोडगा, बड़वास, चांदनी, शिवा तथा भरोग बनेड़ी पंचायतों में मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए पांवटा ब्लॉक की भांटावाली, धौलाकुआं, अमरकोट, जामनीवाला, कुंजा, कुंडियों, निहालगढ़, पुरूवाला, अजौली, फूलपुर, बहराल, नवादा, टोका, शावगा, कांडो च्योग, बोकाला पाब, कांटी मश्वा, मालगी, भनेत, हल्दवानी, अंबोया तथा छछेती पंचायतों में चुनाव होगा।

शिलाई ब्लॉक की जिन पंचायतों में एक जनवरी को पहले चरण का मतदान होगा। उनमें जरवा जुनैली, झकांडो, मिल्लाह, अजरोली, कोटा पाब, क्यारी गुंडाह, अशयाड़ी, नाया पंजौड़, सखोली तथा पनोग पंचायतें शामिल हैं। 3 जनवरी 2016 को दूसरे चरण के मतदान के लिए शिलाई ब्लाक की कोटी बोंच, कांडो भटनोल, शिलाई, रास्त, बकरास, कोटी उतरऊ, पाब मानल, हलांह, नैनीधार तथा द्राबिल पंचायतें शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 5 जनवरी 2016 को शिलाई ब्लाक की बाली कोटी, कुंहट, बांदली, नाया, गवाली, मानल, लोजा मानल, शिरी क्यारी तथा बेला बंशवा पंचायतों में चुनाव होगा।

पहली जनवरी को संगड़ाह ब्लॉक में पहले चरण के मतदान के लिए कोटी धीमान, भाटगढ़, खुड़ द्राबिल, माइना, घड़ेल, लाना चेता, भुटली मानल, भराड़ी, घंडूरी, भाटण भुजोंड, नौहराधार, बढ़ोल, टिक्करी डसाकना, सांगना तथा सताहन पंचायतों में चुनाव होंगे। 3 जनवरी को दूसरे चरण के लिए संगड़ाह ब्लाक की जामू कोटी, खाला क्यार, जरग, रेडली, देवना, सेर तंदूला, चाढना, देवा मानल, लाना पालर, संगड़ाह, वियोंग टटवा, गेहल, दाना घाटों तथा भलौना पंचायतों मे मतदान होगा।
5 जनवरी को तीसरे चरण के मतदान के लिए संगड़ाह ब्लाक की रजाणा, गनोग, बाऊनल, काकोग, रणफुआ, जबड़ोग, चौकर, गवाही, भवाई, शामरा, अंधेरी, दिवड़ी खड़ांह, शिवपुर, लुधियाना तथा सैंज पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।

पच्छाद ब्लाक में 1 जनवरी को पहले चरण के मतदान के लिए टिक्करी कुठाड़, जामन की सेर, बनांह धिन्नी, लाना भल्टा, वासनी, मानगढ़, सराहां, बाग पशोग, शायरा तथा नारग पंचायतों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 3 जनवरी को पच्छाद ब्लाक की बनी बखोली, काटली, बजगा, लाना बाका, नेरी नावण, धार टिक्करी,  नैना टिक्कर, डिलमन, महलोग, लाल टिक्कर तथा द्राबली पंचायतों में चुनाव होंगे। तीसरे चरण के लिए 5 जनवरी को पच्छाद ब्लॉक की कठाड़, सुरला जनोट, बागथन, डिंगर किन्नर, चमेंजी, जयहर, साधनाघाट, कोटला पंजोला, सिरमौरी मंदिर व दाड़ो देवरिया पंचायतों में मतदान होगा।


पहले चरण के मतदान के लिए 1 जनवरी को राजगढ़ ब्लॉक की टाली भुज्जल, देवठी मंझगांव, डिब्बर, जदोल टपरोली, नेहरी कोटली, सैर जगास, बोहल टालियां, छोगटाली, काथली भरण व ठोड़ निवाड़ पंचायतों में चुनाव होंगे। 3 जनवरी को राजगढ़ ब्लाक में दूसरे चरण के मतदान के लिए माटल, बखोग, शाया सनौरा, राणाघाट, नेहरटी भगोट, भाणत, करगाणू, शलाना, दीदग, डिंबर, कोठिया झाजर पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 5 जनवरी को राजगढ़ ब्लाक की कोटी पधोग, हाब्बन, नेई नेटी, कोटला बांगी, दाहन, शिलांजी, थैना बसोतरी, भूईरा, नेहर पाब तथा टिक्कर पंचायतों में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed