{"_id":"013ff1bd6182cd58de642898691279e6","slug":"panchyat-election-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांवटा बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए होगा घमासान
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सबसे बड़े ब्लॉक पांवटा में बीडीसी चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है। 40 बीडीसी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया जाना है। सबसे अहम बात यह है कि जिला में पांच में से चार विस क्षेत्रों का एरिया पांवटा बीडीसी क्षेत्र में पड़ता है। इसलिए, पांवटा बीडीसी अध्यक्ष पद कब्जाने में कांग्रेस व भाजपा की नजर टिकी रहेगी।
विज्ञापन
पिछली बार, भाजपा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर कब्जा जमाया था। कुल 40 में से 30 सीटों पर भाजपा आगे रही थी। पिछली बार ओबीसी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित था। इसके चलते आसानी से अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित पुष्पा चौधरी व उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा को चुना गया था। इस बार 40 में से 20 सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। लेकिन, बीडीसी का अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इसलिए कई धुरंधर बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आजमाने को बेताब हैं।
विज्ञापन