{"_id":"67b73440aa301a5263069802","slug":"outstanding-volunteer-awarded-nahan-news-c-177-1-nhn1002-143956-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उत्कृष्ट स्वयंसेवी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उत्कृष्ट स्वयंसेवी सम्मानित
विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज में शिविर के समापन पर एनएसएस स्वयंसेवी और स्कूल स्टाफ। संवाद
पांवटा कॉलेज में एनएसएस शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। प्रो. सुलक्षणा शर्मा ने समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन पारुल चौहान, मोहित ठाकुर और साक्षी ने किया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शीतल ने बताया कि शिविर में कॉलेज के 53 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने कॉलेज व आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था के अलावा नुक्कड़ नाटकों व रैलियों से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा हरियाणवी नृत्य, बॉलीवुड नृत्य, नाटी, कविता पाठ और डिजिटल साक्षरता पर नाटक प्रस्तुत किया।
प्रो. सुलक्षणा ने एनएसएस स्वयंसेवियों की समाज सेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने डिजिटल साक्षरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवी गुड्डी देवी, कृष्ण गोपाल, पारूल, दर्शन, काजल, कोमल, निशांत, बनिका और नीरज को सम्मानित किया गया।