{"_id":"66f7eeae0ddaf8899500b25c","slug":"outline-of-gandhi-jayanti-programs-decided-nahan-news-c-177-1-nhn1001-133404-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गांधी जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गांधी जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सहायक आयुक्त गौरव महाजन की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई।
महाजन ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगण में प्रात: 6:30 बजे उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा व अन्य अधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोग गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को उपायुक्त द्वारा शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। मेडिकल कॉलेज परिसर नाहन में कुष्ठ रोगियों को फल एवं कम्बल तथा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी मरीजों में फल वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने नगर परिषद नाहन को प्रभात फेरी के रूट पर दवाइयों का छिड़काव करने तथा जल शक्ति विभाग को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मेडिकल कालेज नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डा. अमिताभ जैन, नगर परिषद नाहन के कनिष्ठ अभियन्ता ललीत गोयल, सुलेमान, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कार्यालय से सन्नी भाटिया, राज कुमार चौहान प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, निर्मला वर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नाहन के अतिरिक्त ओम प्रकाश तोमर दीपक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।