फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Opposition to shifting the Peepaliwala Anganwadi center

Sirmour News: पीपलीवाला आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट करने का विरोध

Mon, 24 Aug 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Opposition to shifting the Peepaliwala Anganwadi center
पीपलीवाला का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिलते हुए। संवाद
ग्रामीणों ने एसडीएम और सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन, वर्तमान स्थान पर केंद्र चलाने की मांग
विज्ञापन

ग्रामीण बोले - नई जगह चिह्नित भवन जर्जर, छोटे बच्चों को वहां भेजना जोखिम भरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीपलीवाला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र-1 को शिफ्ट करने की योजना का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र के लिए चिह्नित नई जगह सुरक्षित नहीं है और भवन जर्जर है। ऐसे में छोटे बच्चों को वहां शिफ्ट करना उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होगा।
इसी मांग को लेकर पीपलीवाला पंचायत का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा साहिब और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पांवटा साहिब से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान पर ही संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि पीपलीवाला गांव का आंगनबाड़ी केंद्र-1 पिछले करीब 20 वर्षों से पंचायत घर में संचालित हो रहा है। वर्तमान भवन बच्चों के लिए सुरक्षित है और यहां पंचायत से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थान पर बच्चों को लाने-ले जाने में भी अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अब केंद्र को स्कूल भवन में स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। उनके अनुसार, जिस भवन को केंद्र के लिए चिह्नित किया गया है, उसकी हालत काफी जर्जर है। ऐसे में वहां छोटे बच्चों को रखना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को असुरक्षित भवन में स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक बच्चों के लिए सुरक्षित और उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होता, तब तक केंद्र को वर्तमान पंचायत भवन में ही संचालित रहने दिया जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक इसे शिफ्ट नहीं किया जाएगा।

इस दौरान भाजयुमो नेता चरणजीत सिंह चौधरी, योगेश कुमार, प्रदीप कुमार, संयम गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश्वर, रमन शर्मा, रविंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रकाश वर्मा, मनोज बॉबी, श्याम कश्यप और कैलाश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed