{"_id":"6575bf28063935dbfa0db7ee","slug":"one-person-arrested-with-charas-in-yasvant-nagar-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14381-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बस में बैठे यात्री से बरामद की 1.368 किलोग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बस में बैठे यात्री से बरामद की 1.368 किलोग्राम चरस
विज्ञापन
बस में बैठे यात्री से बरामद की 1.368 किलोग्राम चरस
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल की यशवंतनगर पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बस में बैठे एक यात्री से 1.368 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जोड़ना से सोलन चलने वाली एक निजी बस में एक यात्री भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहा है। इस पर यशवंतनगर पुलिस अलर्ट हो गई। चौकी के एएसआई राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ सनौरा से पहले शायाघाट में सड़क पर नाका लगा दिया।
रविवार सुबह करीब 9:15 बजे पर पैरवी पुल की तरफ से एक निजी बस आई, जिस पर जोड़ना से सोलन का बोर्ड लगा हुआ था। जब बस की चेकिंग की तो सीट नंबर 20 पर एक नीले रंग का बैग खिड़की की तरफ रखा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने बैग की तलाशी ली जिसमें एक लिफाफा अखबार के अंदर कैरी बैग मिला। इसे खोलने पर बत्तीनुमा काले रंग के पदार्थ पाए गए, जिसमें चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सोमदत्त निवासी दुधम, डाकघर करगाणु, सनौरा तहसील राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।
राजगढ़ के डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने चरस के साथ व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।