{"_id":"6259ae6ea7f81e1cf366c59f","slug":"one-man-died-in-addain-village-puruwala-due-to-hit-of-moterbike-nahan-news-sml4058032135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत आने वाले अडैन गांव में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के पुत्र की शिकायत पर पुरुवाला थाना में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में राजपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे इसके पिता अडैन गांव में अपने मकान के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। उसी समय भगानी की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार तेजी के साथ आया। मोटरसाइकिल सवार ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसके पिता और मोटरसाइकिल सवार के सिर और चेहरे पर काफी चोट आई।
राजेश कुमार ने कहा कि इस दुर्घटना में उसके पिता की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पुरुवाला पुलिस थाना में मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है।