फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in road accident

Sirmour News: जुड्डा का जोहड़ के समीप ईंटों से लदा टेंपो खाई में गिरा, चालक की मौत

Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बुधवार रात का बताया जा रहा हादसा, वीरवार शाम के समय पुलिस को मिली सूचना
विज्ञापन

टेंपों के साथ ही पड़ा रहा चौपाल निवासी का शव, नेशनल हाईवे होने के बावजूद किसी की नहीं पड़ी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर नाहन दोसड़का से आगे जुड्डा का जोहड़ में ईंटों से लदा एक टेंपो गहरी खाई में गिर गया। हादसे में शिमला के चौपाल निवासी टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को ईंटों से लदा एक टेंपो कालाअंब से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जुड्डा का जोहड़ के समीप टेंपो करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां नेशनल हाईवे होने के चलते दिन-रात ट्रैफिक रहती है लेकिन किसी की भी नजर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और शव पर नहीं पड़ी। इसी बीच पांवटा साहिब से नाहन की तरफ आ रहे अधिवक्ता सीटू खान ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को देखा। सीटू खान ने बताया कि किसी काम से नाहन पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ आ रहे थे तभी दुर्घटनाग्रस्त टेंपो व यहां पड़े व्यक्ति पर नजर पड़ी। करीब 3-4 बजे इसकी सूचना नाहन पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि मृतक की पहचान कासिमदीन पुत्र उमर दीन निवासी कुमड़ा चौपाल शिमला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक टेंपो का मालिक था जो स्वयं वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed