फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and one injured in road accident

Sirmour News: पच्छाद में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, एक घायल

Fri, 01 Dec 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
one died and one injured in road accident
पच्छाद में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

शादी समारोह से लौटते वक्त जयहर में हुआ दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के बाद घायल को मेडिकल काॅलेज नाहन रेफर किया गया। हादसा वीरवार देर शाम पेश आया।
जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापस लौट रहे जामन की सैर पंचायत के राज्यों गांव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप ( एचपी 13- 0648) में जयहर से सराहां की ओर आ रहे थे। इसी बीच जयहर से कुछ ही दूरी पर आकर पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिकअप की चपेट में आने से धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राज्यों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के तुरंत बाद घायलों को अपने वाहनों से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन रेफर कर दिया गया। जबकि धनवीर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पच्छाद पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed