फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and 18 people injured in jeep accident in sainwalakolawala sirmaur

खाई में गिरी बातारियों से भरी जीप, एक की मौत, आठ घायल

Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
one died and 18 people injured in  jeep accident in sainwalakolawala sirmaur
बांसवाला गांव के समीप खाई में लुढ़की पिकअप जीप। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सैनवाला-कौलांवालाभूड़ सड़क पर बांसवाला गांव के समीप बरातियों से भरी पिकअप जीप के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कासम (62) पुत्र नूरअली निवासी लोहगढ़, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। जबकि, 18 लोग घायल हो गए। इनमें तीन से चार लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत क्यारी के आमटा से एक बारात धौलाकुआं गई थी। शनिवार शाम बारात लौटते वक्त जब एचपी 71-5876 पिकअप जीप बारातियों को लेकर बांसवाला के समीप पहुंची तो चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में जा गिरी। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
........
--ये हुए घायल
हादसे में अली (32), अम्बु (32), मुस्ताक (23 ) रफीक मोहम्मद (18), अली मोहम्मद (42), नीकु (22), गम्मी (26), शपो खान (35), सफरदीन (35), गनी (18), नीकू (19), अब्दुल (8), भूरा अली (35), अली मोहम्मद (50), दमन (40), सबर दीन (35), नुसरा (25), फिरोज (58) सभी निवासी काटल, आमटा और कौलांवालाभूड़ शामिल हैं। इनमें कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
.....
पत्थर लगने से दो कामगार घायल
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की भूतमड़ी खदान पर काम करते समय पत्थर लगने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को माइन प्रबंधकों की सहायता से सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बडग निवासी 33 वर्षीय कुलदीप सिंह और 41 वर्ष से मुल्तान सिंह भूतमड़ी माइन पर ट्रक में पत्थर भरने का कार्य कर रहे थे। अचानक ऊपर से एक पत्थर आकर उनकी टांगों व बाजू पर आ गिरा, जिससे दोनों कामगारों को गंभीर चोटें आई।
इनमें से कुलदीप सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल चिकित्सालय नाहन रेफर कर दिया गया। दोनों कामगारों की हालत स्थिर बनी हुई है। रेणुका पुलिस की सूचना पर संगड़ाह पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

.....

बांसवाला में हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोग। संवाद

बांसवाला में हुए सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

सैनवाला-कौलांवालाभूड़ सड़क पर बांसवाला गांव के समीप हुए सड़क के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामी

सैनवाला-कौलांवालाभूड़ सड़क पर बांसवाला गांव के समीप हुए सड़क के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामी- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed