फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one arrested with charas

Sirmour News: तस्कर से 1 किलोग्राम चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
one arrested with charas
सिरमौर एसआईयू टीम ने चरस समेत पकड़ा आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग
जिला एसआईयू टीम ने किया अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

पांवटा साहिब से डाकपत्थर सड़क पर नाके के दौरान मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की अवैध नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कुछ ही महीनों में पुलिस ने एक के बाद एक कई तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इसी कड़ी में डीएसपी मुख्यालय नाहन की अगुवाई वाली एसआईयू नाहन टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने पांवटा साहिब से डाकपत्थर मार्ग पर गोजर के समीप उत्तराखंड की तरफ से पहुंचे व्यक्ति से लाखों की कीमत की 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार विशेष गठित एसआईयू की टीम को सूचना मिली कि उत्तराखंड की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद एसआईयू की टीम ने पांवटा साहिब डाकपत्थर सड़क पर नाका लगाकर नशा तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गोजर के पास लगाए नाके के दौरान सामने से एक व्यक्ति आया तो पुलिस ने रोककर जांच की। जांच में एक व्यक्ति तालिब अंसारी (28) निवासी विकासनगर, उत्तराखंड के कब्जे से 1.04 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी यह खेप कहां से लेकर आ रहा था और इसे कहां लेकर जा रहा था। इसके अलावा मामले में जांच की जा रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग इस गोरखधंधे में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसआईयू की टीम ने उत्तराखंड निवासी नशा तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed