फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   oath ceremony organised in rajgargh panchyat

Sirmour News: नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Fri, 27 Oct 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony organised in rajgargh panchyat
राजगढ़ में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष ज्योति साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम राजकुमा
सचित्र
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

राजगढ़ में आयोजित सादे समारोह में एसडीएम ने दिलाई शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। नगर पंचायत राजगढ़ में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने नगर पंचायत राजगढ़ की अध्यक्ष ज्योति साहनी और उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बता दें इससे पहले अध्यक्ष पद पर रूबी कक्कड़ और उपाध्यक्ष पद पर दिनेश ठाकुर काबिज थे। यह दोनों भाजपा समर्थित थे। प्रदेश में सता परिर्वतन के बाद अध्यक्ष रुबी कक्कड़ ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था और उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। लिहाजा, दोनों पद खाली हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर ज्योति साहनी व उपाध्यक्ष पद पर कपिल ठाकुर को चुना गया।

शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में एक रैली भी निकाली। इस अवसर पर नगर पंचायत के सचिव अभिनव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, अरुण मेहता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, जयप्रकाश चौहान सहित राजेंद्र, अमन ठाकुर, ठाकुर आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

दिखी गुटबाजी

इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस की गुटबाजी फिर देखने को मिली। इस समारोह में पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान शपथ के समय तो उपस्थित रहे, लेकिन रैली से किनारा किया। कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े के कुछ लोगों ने इससे दूरी बनाए रखी।

राजगढ़ में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष ज्योति साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम राजकुमा

राजगढ़ में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष ज्योति साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम राजकुमा

राजगढ़ में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष ज्योति साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम राजकुमा

राजगढ़ में नवनिर्वाचित नपं अध्यक्ष ज्योति साहनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम राजकुमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed