{"_id":"645e3f5960ec9919df0e5856","slug":"nurses-divas-celebrated-in-nahan-medical-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-100-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है स्टाफ नर्स : डाॅ. श्याम कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है स्टाफ नर्स : डाॅ. श्याम कौशिक
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर मेडिकल कालेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस.., हर्षोल्लास से मनाया गया। मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ ने पायल रेस्तरां में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रधानाचार्य डॉ. श्याम कौशिक ने मुख्यातिथि और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट मंजू चौहान और अनीता टांक भी विशेषरूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हाल ही में सेवानिवृत्त हुई वार्ड सिस्टर व स्टाफ नर्स को विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किए। प्रधानाचार्य डॉ. श्याम कौशिक ने कहा कि आज विश्व की महान शख्सियत सिस्टर नाइटेंगल को याद करने का समय है। उनके बताए मार्ग पर आज भी नर्सेज चल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। यदि स्टाफ नर्स न हो तो मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ तमाम स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन संभव नहीं है।
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट मंजू चौहान ने कहा कि आज के दौर में भी इस व्यवसाय से जुड़ीं तमाम स्टाफ नर्सेज व अन्य स्टाफ पूरे निस्वार्थ सेवाभाव से नर्सिंग का कार्य कर रही हैं। सेवानिवृत्त वार्ड सिस्टर कुशला ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सेज एसोसिएशन की वरिष्ठ सदस्य द्वारा मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ट्रेन नर्सेज एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन यूनिट की प्रधान सुलक्षणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। नर्सिंग स्कूल नाहन की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। उन्होंने पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी गानों पर जमकर नृत्य किया। संवाद
-- -- --