फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir in nenatikker school

Sirmour News: नैनाटिक्कर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Sat, 10 Oct 2026 12:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
nss sivir in nenatikker school
नैनाटिक्कर स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ दूनी चंद कश्यप के साथ एन एस एस के स्वयं सेवी व विद्यालय की
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि डॉ. दूनी चंद कश्यप ने शिरकत की।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने मुख्यातिथि डॉ. दूनी चंद कश्यप का शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

डॉ. दूनी चंद कश्यप ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के मूल मंत्र स्वयं से पहले आप.., का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, नेतृत्व, समाज सेवा और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिविर के दौरान सीखी गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक सरोकार से जोड़ता है। सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान, नशा निवारण जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता रैली, योग और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, महिला प्रभारी वर्षा भारद्वाज, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य भूपेंद्र गौतम समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed