{"_id":"65351b08e0561115720384e4","slug":"nss-camp-organised-in-narag-schoool-nahan-news-c-177-1-ssml1028-11149-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वयंसेवियों ने की सफाई, रास्ते संवारे और बनाईं क्यारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वयंसेवियों ने की सफाई, रास्ते संवारे और बनाईं क्यारियां
विज्ञापन
सचित्र-- -
स्वयंसेवियों ने की सफाई, रास्ते संवारे और बनाईं क्यारियां
नारग स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
सात दिवसीय इस शिविर के दौरान एनएसएस प्रभारी सुमित शर्मा (प्रवक्ता वाणिज्य) और कुसुम जोशी (प्रवक्ता इतिहास) के नेतृत्व में लगभग 50 छात्रों के दल ने कई कार्यो को अंजाम दिया। इसमें एनएसएस स्वयं सेवियों ने नारग बाजार, स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के इलाकों की सफाई की। रास्तों की मरम्मत के साथ विद्यालय परिसर में क्यारियों का भी निर्माण किया।
समापन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष हरीश शर्मा व प्रधानाचार्य रोहित शर्मा ने बच्चों को समाज सेवा और जन कल्याण में अपनी भागीदारी और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वयं सेवियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
-- -संवाद