फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp in surla school

Sirmour News: एनएसएस शिविर में 25 स्वयंसेवकों ने दिया समाजसेवा का संदेश

Mon, 12 Oct 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
nss camp in surla school
सुरला स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मौके पर छात्रों को संबोधित करते प्रधानाचार्य। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में 25 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इनमें 13 छात्राएं और 12 छात्र शामिल रहे। समापन समारोह में ग्राम पंचायत सुरला की प्रधान अनीता ठाकुर मुख्यातिथि रहीं। जबकि एसएमसी प्रधान राधा देवी, सेवानिवृत्त एएसआई अमर सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सीमा वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य राजीव सैनी ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों का स्वागत कर उनको सम्मानित किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व एनएसएस गीत पेश किया। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा और छात्रों ने नशा निवारण विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन


एनएसएस प्रभारी मोहन लाल शर्मा ने सात दिन चले शिविर के कार्यों को सभागार में रखा। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर के साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालने के बाद व्यायाम और स्कूल परिसर की सफाई की जाती थी। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने अलग-अलग दिन आपदा प्रबंधन, अनुशासन और सभ्यता, पंचायतीराज व वित्तीय सुरक्षा, बैंकिंग कार्यों और डिजिटल गिरफ्तारी पर जागरूक किया। शिविर में स्वयंसेवियों ने अलग-अलग दिन पेड़ों की क्यारियों और स्टेडियम की सीढ़ियों की सफाई की। स्कूल परिसर से पत्थर हटाने और क्यारियों को व्यवस्थित करने का कार्य किया। शिविर में कंप्यूटर कक्षा भी आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने रास्तों से घास-फूस हटाने के साथ पौधों में खाद और पानी डाला। इसके अलावा मंदिर परिसर, आसपास के रास्तों, प्राथमिक पाठशाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और रेन शेल्टर की भी सफाई की गई। विद्यालय परिसर में सफेदी का कार्य भी किया गया। शिविर के दौरान बच्चों ने खुद ही भोजन तैयार करके आत्मनिर्भरता की राह भी पकड़ी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी मोहन लाल शर्मा और सहयोगी सतेंद्र कौर की अहम भूमिका रही। समापन मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सैनी सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता अनीता गौतम ने मुख्यातिथि और अन्य गण्यमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।----------

सुरला स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मौके पर छात्रों को संबोधित करते प्रधानाचार्य। संवाद

सुरला स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मौके पर छात्रों को संबोधित करते प्रधानाचार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed