{"_id":"6abf99c983206b91d40fe1aa","slug":"nss-camp-in-haripurdhaar-sabha-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190512-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिपुरधार स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिपुरधार स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
हरिपुरधार स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान शिक्षक व स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन विद्यालय की एसएमसी के प्रधान ज्ञान दत्त शर्मा और प्रधानाचार्य बीरी सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्य बीरी सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।
शिविर के दौरान स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में भाग लेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, जिम्मेदारी और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनएसएस प्रभारी सुषमा ठाकुर ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन विद्यालय की एसएमसी के प्रधान ज्ञान दत्त शर्मा और प्रधानाचार्य बीरी सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्य बीरी सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
शिविर के दौरान स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में भाग लेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, जिम्मेदारी और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनएसएस प्रभारी सुषमा ठाकुर ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।