फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp begin in trilokpur school

Sirmour News: त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
nss camp begin in trilokpur school
त्रिलोकपुर स्कूल में एनएसए​स ​शिविर के शुभारंभ पर मुख्याति​थि को सम्मानित करतीं एसएमसी अध्यक्ष।
साफ-सफाई समेत अन्य गतिविधियों में शामिल होंगे स्वयंसेवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में शनिवार से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय आवासीय शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने किया। शिविर में अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान उनके साथ सह-अतिथि के रूप में पूजा अग्रवाल और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार भारद्वाज भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने बताया कि सात दिवसीय इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और सेवाभाव से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी एवं विद्यालय के अध्यापक योगराज और सविता भारद्वाज सहित अन्य अध्यापक, एनएसएस स्वयंसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed