फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Notice to two pharma units of Kala Amb and Paonta Sahib on failure of samples of medicines

मानकों पर खरा नहीं उतरी दवाइयां : कालाअंब और पांवटा साहिब की दो फार्मा इकाइयों को नोटिस

Thu, 17 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to two pharma units of Kala Amb and Paonta Sahib on failure of samples of medicines
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की दो दवा निर्माता इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें एक कालाअंब और दूसरी पांवटा साहिब की दवा निर्माता इकाई शामिल है। हिमाचल प्रदेश राज्य दवा नियंत्रक विभाग की ओर से दोनों दवा निर्माता इकाइयों को ये नोटिस दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरा न उतरने के एवज में थमाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देशभर में 50 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें एक दवा का निर्माण औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की फार्मा कंपनी में किया गया हैस जबकि, दूसरी पांवटा साहिब की फार्मा इकाई में बनी है। दोनों इकाइयों में बनी दवाइयों का उत्पादन अक्तूबर माह में हुआ है। लिहाजा ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने दोनों उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही दवाओं का स्टॉक भी बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब में पाचन तंत्र ठीक करने के लिए बनाई गई डाइकोविन प्लस मानकों पर खरा नहीं उतर पाई है। कालाअंब के फार्मा के एक उद्योग में बन रही बेहोशी की वैक्सीन मिडाजोलाम के सैंपल भी फेल हुए हैं। लिहाजा, विभाग ने त्वरित संबंधित फार्मा उद्योगों से जवाब मांगा है। दोनों उद्योगों से कारण बताओ नोटिस का जवाब आने के बाद ही विभाग अगली कार्रवाई को अंजाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि सिरमौर जिले के कालाअंब व पांवटा की दो फार्मा इकाइयों को दवा के सैंपल फेल होने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने के भी आदेश दिए गए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद विभाग की ओर से अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed