फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no street lights in valmiki mohala

बीस दिन से स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

Sun, 18 Jul 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
no street lights in valmiki mohala
नाहन (सिरमौर)। शहर के वाल्मीकि मोहल्ले में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। यहां शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। अंधेरी गलियों में रात के समय लोग बाहर आते हुए भी डरने लगे हैं। बरसात के समय में गलियों में काई भी जमी हुई है जिस कारण बुजुर्ग और छोटे बच्चे फिसलकर गिर भी रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यहां स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं जिनको ठीक करवाने में नगर परिषद कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 वाल्मीकि मोहल्ले के प्रदीप, नितिन कल्याण, हरीष कल्याण, मुनीत, गगन, जीफम, मीना आदि ने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ले में 20 दिन से सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। कई गलियों में तो स्ट्रीट लाइटें है ही नहीं लेकिन जिन गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं वहां भी शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ले के साथ-साथ कच्चा टैंक वर्षाशालिका से साईं अस्पताल मार्ग तक की स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हैं। किसी काम से बाहर जाते हुए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण गलियों में काई जम चुकी है। जो स्ट्रीट लाइटें खराब होने से नजर नहीं आती और लोग गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 दिन से उनका मोहल्ला शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की कि खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को अविलंब ठीक करवाया जाए ताकि बरसात के समय में लोगों को अधिक समय तक परेशानी न हो।

----बाक्स
नहीं दी किसी ने सूचना : श्यामा पुंडीर
नगर परिषद को अभी तक किसी ने भी स्ट्रीट लाइटें बंद होने की सूचना नहीं दी है। मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं ऐसी दिक्कत है तो लोगों को चाहिए कि वह नगर परिषद के ध्यान में लाए। उन्होंने कहा कि अब जबकि मामला संज्ञान में आया है स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उनको चालू करवा दिया जाएगा।
- श्यामा पुंडीर, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed