फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper water supply in nahan, people facing problem

नाहन में गहराया पानी संकट

Wed, 02 Nov 2016 10:03 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
no proper water supply in nahan,  people facing problem
solan water tank

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आईपीएच की ओर से पेयजल आवंटन में हो बरती जा ही घोर लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। नाहन शहर में पानी का आवंटन सही तरीके से नहीं होने से कई जगह पानी दिन में दो-दो बार आ रहा है, जबकि कई स्थानों पर लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर के कुछ हिस्सों में दो बार पानी की आपूर्ति की गई। जबकि कई हिस्से सूखे ही पड़े रहे। बुधवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। हालांकि, आईपीएच विभाग शहर में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति करता है। लेकिन, कई हिस्सों में विभाग खूब मेहरबान दिखा।

रानीताल व आसपास के क्षेत्र में एक पेयजल लाइन में सुबह 6 बजे व सुबह 10 बजे पानी की आपूर्ति की गई। जबकि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 4 दिन से लगातार पेयजल आपूर्ति की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि विभाग की ओर से कुछेक क्षेत्रों में जहां मनमर्जी से पानी की आपूर्ति की जा रही हैं वहीं कुछ क्षेत्रों में एक या दो दिन छोड़कर बेहद कम समय के लिए पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


दो सप्ताह पूर्व भी विभाग ने नाहन फाउंडरी के अपोजिट क्षेत्र में दिन में दो बार सवा दो घंटे पानी की आपूर्ति की थी। विभाग के ध्यान में यह मामला लाने के बाद फिर से पेयजल आवंटन में यह कोताही बरती गई। इससे शहर के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी टुन्नु, नीता, आकांक्षा, ज्योति आदि ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी में जहां नियमित पानी दिया जा रहा है वहीं रानीताल में एक पेयजल में दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की गई जबकि रानीताल की दूसरी पेयजल लाइन जिसमें रात 9 बजे पानी की आपूर्ति की जाती है उसमें विभाग एक या दो दिन छोड़कर कम प्रेशर में मात्र 20 से 25 मिनट ही पानी दे रहा है। विभाग की इस कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन भी लगाम नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कर चुके हैं आंदोलन
विभाग की अव्यवस्था को लेकर शहर के लोग एक बार आंदोलन भी कर चुके हैं। पानी का शेड्यूल तय न होने तथा पानी की आपूर्ति सही न होने को लेकर वार्ड नंबर 9 के लोग सड़क भी जाम कर चुके हैं। फिर भी विभाग पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

 संज्ञान में नहीं मामला
शहर में एक  दिन बाद ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। दो बार पानी देने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे अधीनस्थ अधिकारी से बात कर जवाब लिया जाएगा।

                                 नाजिर हुसैन, एसडीओ, आईपीएच,नाहन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed