{"_id":"6697c2dd69075d1ec80c2340","slug":"no-proper-staff-in-saranha-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1028-128382-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां अस्पताल में बीएमओ, डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत पड़े कई पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां अस्पताल में बीएमओ, डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत पड़े कई पद खाली
विज्ञापन
सराहां अस्पताल में बीएमओ, डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत कई पद खाली
स्वास्थ्य सुविधाएं देने में हो रही मुश्किल, प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जा रहा फार्मासिस्ट
सराहां अस्पताल में सोलन, रेणुका, मोरनी से भी इलाज को पहुंचते हैं लोग
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों को लाभान्वित करने वाले सराहां सिविल अस्पताल में बीएमओ, एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, दो स्वीपर व एक चौकीदार का पद खाली पड़ा हुआ है। इससे जहां मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं विभाग को भी स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सिविल अस्पताल में फार्मासिस्ट को प्रतिनियुक्ति के सहारे अलग-अलग पीएचसी से बुलाकर चलाया जा रहा है। वहीं स्टाफ नर्स, दो स्वीपर व एक चौकीदार का पद भी कई महीनों से खाली पड़ा हुआ है।
गौरतलब रहे कि सराहां सिविल अस्पताल में पच्छाद क्षेत्र के साथ-साथ सोलन जिला, नाहन, रेणुका व मोरनी क्षेत्र के लोग अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं। इसलिए इस सिविल अस्पताल में बीएमओ, एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट के पद भरे जाने अति आवश्यक है क्योंकि पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कई ऐसी पीएचसी हैं जो बिना डॉक्टर के सहारे चल रहीं हैं। कई पीएससी में डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट काम चला रहे हैं लेकिन अलग-अलग फार्मासिस्ट प्रतिनियुक्ति पर लगाने के कारण स्वास्थ्य विभाग की और भी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
बाग पशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा, सराहां ग्राम पंचायत की प्रधान सुरती चौहान, बलदेव सिंह, राजकुमार, कर्ण टुडेजा, जमीत ठाकुर, राजेश शर्मा, शुभम शर्मा, व कार्तिक ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज अपना उपचार करने आते हैं इसलिए इस सिविल अस्पताल में बीएमओ, डॉक्टर व फार्मासिस्ट का होना अति आवश्यक है। इसके अलावा एक स्टाफ नर्स, दो स्वीपर व एक चौकीदार का पद भी शीघ्र भरा जाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित न हो। उन्होंने सरकार से मांग की शीघ्र ही इन सभी पदों को भरा जाए।
कार्यवाहक बीएमओ पच्छाद डॉ. रजत चंद्रा ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल में चीफ बीएमओ, एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट का पद खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति करके सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक स्टाफ नर्स, दो सफाई कर्मी और एक पद चौकीदार का भी खाली पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि खाली पड़े पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को भी भेज दिया है।
-- -संवाद