{"_id":"693025f431916e9b0c0dcbe6","slug":"no-proper-staff-in-pwd-division-rajgarh-nahan-news-c-177-1-nhn1002-166046-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोक निर्माण विभाग राजगढ़ मंडल में स्टाफ की कमी से बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोक निर्माण विभाग राजगढ़ मंडल में स्टाफ की कमी से बनी परेशानी
विज्ञापन
सहायक अभियंता को दोनों और लिपिकों के सात में से पांच पद खाली
कार्यालय में कर्मचारियों को रुटीन के कार्य करना भी हो रहा मुश्किल
वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग मंडल राजगढ़ में स्टाफ की भारी कमी से समस्या बन गई है। लोक निर्माण मंडल राजगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के 18 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। सहायक अभियंता के दो पद स्वीकृत हैं और दोनों खाली पड़े हैं। कनिष्ठ अभियंता के आठ पद स्वीकृत हैं, उसमें से छह पद खाली हैं।
मुख्य ड्राफ्ट्समैन का एक ही पद स्वीकृत है, वह भी खाली पड़ा हुआ है। ड्राफ्ट्समैन के स्वीकृत दोनों ही पद खाली पड़े हुए हैं। जूनियर ड्राफ्ट्समैन के तीन में से एक पद रिक्त पड़ा है। इसके अतिरिक्त लिपिकों के सात पद स्वीकृत हैं, उनमें से पांच पद खाली पड़े हैं।
इतने बड़े पैमाने में अधिकारियों और कर्मचारियों के पद खाली पड़े होने से कार्यालयों में रूटीन के कार्य कर पाना भी कठिन हो रहा है। नए प्राक्कलन बनाना, विकास कार्यों के बिल इत्यादि बनवाने में ठेकेदारों व अन्य लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी मुंशीराम वर्मा, सुंदर सिंह ठाकुर, रविदत्त भारद्वाज व सुरेंद्र तोमर ने प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग और खाली पड़े पदों के भरे जाने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि सरकार ने जल्द ही रिक्त पद नहीं भरे तो मजबूरन संघर्ष करने व न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग राजगढ़ के अधिशासी अभियंता पवन गर्ग ने रिक्त पदों की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी सूचना समय-समय पर उच्च अधिकारियों को दी जाती है। उन्होंने माना कि रिक्त पदों के चलते कार्यालय में कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
.....संवाद