फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper staff in ponta sahib hospital

Sirmour News: स्टाफ नर्सों की कमी से बंद होने के कगार पर पहुंचे वार्ड

Tue, 14 Nov 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
no proper staff in ponta sahib hospital
मरीजों की भर्ती तीन दिनों से बंद होने पर खाली पड़ा महिला रोगी वार्ड: संवाद
स्टाफ नर्सों की कमी से बंद होने के कगार पर पहुंचे वार्ड
विज्ञापन

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में 32 पद अरसे से चल रहे रिक्त
तीन दिन से पुरुष-महिला, मेडिकल और शिशु वार्ड में नहीं हुई नई भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते कुछ वार्ड बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन दिन से पुरुष- महिला वार्ड, मेडिकल व शिशु वार्ड में नए मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
दरअसल, सिविल अस्पताल में स्टॉफ नर्सों के 32 पद रिक्त अरसे से रिक्त पड़े हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराने लगी हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी अस्पताल प्रबंधन को कुछ वार्ड फिलहाल बंद करने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल को 150 बिस्तर का दर्जा मिला है। जनपद में नाहन मेडिकल कॉलेज के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 700 से 800 ओपीडी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के मेडिकल वार्ड में स्त्री और पुरुष वार्ड, हड्डी रोग वार्ड, सर्जरी वार्ड, बाल रोग, विशेषकर नवजात शिशु (एनएससीयू) वार्ड व इमरजेंसी वार्ड जैसे-तैसे अब तक चल रहे हैं लेकिन त्योहारी सीजन शुरू होने पर पिछले तीन दिन से मेडिकल वार्ड, स्त्री पुरुष भर्ती वार्ड व शिशु वार्ड में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इनमें पिछले तीन दिन से नए मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में स्टॉफ नर्सों के कुल 52 पद स्वीकृत हैं, जिसमें स्टाफ नर्स (जनरल) 27 पद, स्टाफ नर्स एनएससीयू के सात में से तीन और लैबर रूम में स्टाफ नर्सों के दो पदों को मिलाकर कुल 32 पद रिक्त पड़े हुए हैं।
ऐसे में एक-एक स्टाफ नर्स को ही तीन-तीन वार्डों में ड्यूटी देने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में सभी वार्डों के साथ इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल में तैनात नाममात्र स्टाफ नर्सों पर ही ज्यादा कार्य का अतिभार पड़ रहा है।
आलम ये हो चुका है कि जिले के बेहतरीन वार्ड में से एक पांवटा नवजात शिशु वार्ड में भी सात में से प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों के तीन पद रिक्त पड़े हैं।
स्टाफ नर्सों की किसी भी अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका रहती है लेकिन यहां स्थिति कुछ और ही है।
...

स्टाफ नर्सों की कमी से आ रहीं दिक्कतें : डॉ. जैन
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि स्टाफ नर्सों के रिक्त 32 पदों के चलते सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार को समस्या के बारे में अवगत करवा दिया है।


...
सरकार के समक्ष रखेंगे मांग : किरनेश जंग
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मांग रखी जाएगी जिससे रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने से पांवटा साहिब, शिलाई व आसपास के क्षेत्रों की जनता को हो रही दिक्कतें दूर हों।
संवाद
...

मरीजों की भर्ती तीन दिनों से बंद होने पर खाली पड़ा महिला रोगी वार्ड: संवाद

मरीजों की भर्ती तीन दिनों से बंद होने पर खाली पड़ा महिला रोगी वार्ड: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed