{"_id":"66323938b0683d4a640efabd","slug":"no-proper-link-road-condition-in-ward-11-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-123516-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दो वर्ष बाद भी नहीं सुधरी बदहाल नहर संपर्क मार्ग की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दो वर्ष बाद भी नहीं सुधरी बदहाल नहर संपर्क मार्ग की हालत
विज्ञापन
दो वर्ष बाद भी नहीं सुधरी बदहाल नहर संपर्क मार्ग की हालत
दोपहिया, छोटे वाहन और राहगीरों को पैदल तक चलना कठिन हुआ
सीवरेज लाइन और चैंबर बनाने के बाद टाइलनुमा सड़क नहीं सुधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद के वार्ड-11 और 12 को जोड़ने वाले सिंचाई नहर के साथ लगती संपर्क सड़क की हालत खस्ता है। खास कर वार्ड-11 की तरफ टूटी सड़क पर पैदल तक चलना कठिन हो रहा है। दो वर्ष पहले सीवरेज लाइन व चैंबर को टाइलनुमा सड़क की खोदाई की गई। अब तक मार्ग की दशा नहीं सुधारी जा रही है जिससे इस मार्ग पर दोपहिया व छोटे वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी संगत सिंह, अमित रमौल, यशपाल राणा, गोपाल सिंह समेत क्षेत्रवासियों ने कहा कि अमित रमौल निवास से लेकर स्कॉलर्स होम जूनियर शाखा देवीनगर को जाने वाले मार्ग की दशा खस्ताहाल हो चुकी है। सीवरेज लाइन दबाने और चैंबर निर्माण कार्य को टाइलनुमा सड़क की खोदाई की गई थी। जलशक्ति विभाग की योजना का कार्य पूरा होने के बाद दो वर्षों बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
सीवरेज लाइन को खोदाई वाली कुछ स्थलों पर टाइलें टूटीं या फिर ऊपर नीचे हो चुकी हैं। चैंबर कुछ स्थलों पर सड़क से काफी ऊपर रह गए हैं जिससे छोटे वाहनों के चैंबर कई बार लग कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। दोपहिया वाहन भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। बस स्टैंड से मोगीनंद होकर पैदल कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। यशपाल राणा आवास को जाने वाले संपर्क सड़क पर भी टाइलें नहीं लग पाईं हैं। स्थानीय वार्ड के लोगों ने क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग की दशा सुधारने तथा छोटी-छोटी गलियों को पक्का या टाइलनुमा करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने बताया कि जलशक्ति विभाग को पत्र भेज
कर मार्ग की दशा सुधारने को कहा गया है जिससे आम जनता को आवागमन
में हो रही दिक्कतें दूर हो सकेंगी।
जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने कहा
कि समस्या संज्ञान में आई है। इस क्षेत्र की सड़क मरम्मत करवाने के यथासंभव प्रयास होंगे।
संवाद