Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp pradarshan in shilai

Sirmour News: भर्ती नीति के विरोध में भाजपा नेड़ापार मंडल का प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका

Sun, 01 Nov 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
njp pradarshan in shilai
शिलाई में अधिशासी अभियंता का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
-जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ की नारेबाजी, भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा की मांग
विज्ञापन

-वक्ताओं ने कहा, युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विभाग और विधायक स्थिति स्पष्ट करें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग की भर्ती प्रक्रिया और कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में शनिवार को भाजपा नेड़ापार मंडल ने शिलाई में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग और शिलाई के विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा और युवाओं के हितों की रक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विभाग की भर्ती नीति और कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के युवाओं में रोष है। रोजगार से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और स्थानीय युवाओं के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं के सवालों का जवाब दें और भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जलशक्ति विभाग की भर्ती प्रक्रिया और संबंधित नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा कर युवाओं के हित में निर्णय लिया जाए। साथ ही विभाग के अधिकारियों और शिलाई विधायक से इस मामले में जनता के सामने अपना पक्ष रखने को कहा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक युवाओं से जुड़े इन सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में भाजपा नेड़ापार मंडल अध्यक्ष साधुराम चौहान, महामंत्री नरेश चौहान और कुलदीप शर्मा, किसान मोर्चा जिला सिरमौर के महामंत्री दिनेश चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, उपाध्यक्ष मनोज पुंडीर, महेंद्र सिंह, परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रवीण चौहान, नीटू शर्मा, हरिचंद शर्मा और संजय चौहान सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed