{"_id":"6012c5578ebc3e3337598ec7","slug":"newly-elected-panchayat-pardhan-and-up-pardhan-took-oath-in-paonta-nahan-news-sml359050372","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा के नवनिर्वाचित प्रधान-उप प्रधानों को दिलवाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा के नवनिर्वाचित प्रधान-उप प्रधानों को दिलवाई शपथ
विज्ञापन
पांवटा साहिब में शपथ ग्रहण करते पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंचायती राज संस्थाओं में नवनिर्वाचित प्रधानों-उपप्रधानों ने पांवटा में शपथ ग्रहण की। पांवटा विकास खंड के चयनित प्रतिनिधियों का वीरवार को शपथ समारोह हुआ। इसमें एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने पंचायत प्रधानों तथा उपप्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पांवटा साहिब विकास खंड की 78 पंचायतों में से 77 पंचायत प्रधानों व 78 उपप्रधानों ने शपथ ली। इस अवसर पर एसडीएम एलआर वर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के रूप में निष्पक्ष रूप से काम करें। लोकतंत्र की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। आज के बाद पंचायत का रोड मैप तैयार करें। प्राथमिकता के साथ विकास कार्य लक्ष्य निर्धारित व निश्चित करें। बिना किसी द्वेष भावना के क्षेत्र विकास में कार्य करें। निष्पक्ष होकर पंचायत क्षेत्रों में कार्य करके, लोगों के विश्वास को कायम रखें।
बीडीओ पांवटा साहिब गौरव धीमान ने कहा कि पंचायत में स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संसाधन समेत विकास को लेकर ठोस रोड मैप तैयार करें। नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि बिना किसी राजनैतिक द्वेष भावना के पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को तव्वजो दें।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान मनीष तोमर, मोहन ठाकुर, महेंद्र सिंह, नरेश तोमर, प्रेम सिंह, शिक्षा देवी, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, देवराज नेगी, सुरेखा चौधरी, दीपिका, अश्वनी कुमार, साबर अली, तारो देवी, निशा, दलीप सिंह, रीना, कमला, बबीता देवी, विधा देवी, लीला, राजेश कुमार, अंजना, वसीम मलिक, सज्जन सिंह, राकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, विनिता, गुलाबी, मीना, गुलाब सिंह, शालिनी, मीना देवी, समीना बेगम, मोहम्मद साफी, सुनील कुमार, एस नेगी व दलीप शर्मा, समेत अधिकारी, कर्मचारी समेत नव निर्वाचित प्रधान और उप प्रधानों समारोह में मौजूद रहे।