फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Neither the system changed nor did development gain momentum in the state: Reena

प्रदेश में न तो व्यवस्था बदली और न ही विकास को रफ्तार मिली : रीना

Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Neither the system changed nor did development gain momentum in the state: Reena
पच्छाद में विकास कार्य ठप, भाजपा सरकार के कार्यकाल में खुले संस्थान भी किए बंद
विज्ञापन

विधायक ने कांग्रेस नेताओं को दी खुली चुनौती, बताएं क्षेत्र के लिए कौन सा बड़ा काम करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं कि पिछले चार वर्षों में पच्छाद की जनता के लिए कौन सा बड़ा विकास कार्य करवाया गया है। विधायक ने कहा कि पच्छाद में हुए अधिकांश बड़े विकास कार्य भाजपा सरकार की देन हैं।
कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था, लेकिन प्रदेश में न तो व्यवस्था बदली और न ही विकास की रफ्तार आगे बढ़ी। उनके अनुसार, भाजपा सरकार ने पच्छाद में सराहां में एसडीएम कार्यालय, लोक निर्माण विभाग का अधिशासी अभियंता कार्यालय, राजगढ़ में बीएमओ और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय खोले। सराहां सिविल अस्पताल को 100 बेड का करने और चिकित्सकों के पद सृजित करने का काम भी भाजपा सरकार के समय हुआ था।
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सराहां में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय को बंद कर दिया। वहीं, 100 बेड के सिविल अस्पताल को भी शुरू नहीं किया गया। रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद में कई स्कूल बंद किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र के 12 स्कूल ऐसे हैं, जहां वर्तमान में एक भी शिक्षक नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पच्छाद क्षेत्र की कई सड़कें खड्डों में तब्दील हो चुकी हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं कि चार वर्षों में पच्छाद में कौन सा बड़ा काम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed