फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Need to change misconceptions regarding menstruation

Sirmour News: मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियों में बदलाव की जरूरत

Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Need to change misconceptions regarding menstruation
बांगरण में सशक्त महिला जागरूकता शिविर के बाद कार्यक्रम में मौजूद रहीं महिलाएं। संवाद
आंगनबाड़ी केंद्र बांगरण में महिला जागरुकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वो दिन योजना के अंतर्गत पुरुवाला वृत्त के आंगनबाड़ी केंद्र बांगरण में सशक्त महिला जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभाग की ओर से पर्यवेक्षक जुबेदा बेगम, पंचायत की महिलाओं और किशोरियों ने शिरकत की।
पर्यवेक्षक जुबेदा बेगम ने इस दौरान महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान खाने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। मासिक धर्म को लेकर जो भ्रांतियां हैं उनमें बदलाव की सख्त जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने घटते लिंगानुपात, पोषण, बेटा-बेटी में भेदभाव, दहेज प्रथा, बच्चे के पहले एक हजार दिन, एनीमिया और मातृ देखभाल को लेकर भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बलविंदर कौर, सरोज देवी, रेणु बाला, संतोष देवी, भगवती देवी, श्वेता देवी, सुनीता देवी, आशा वर्कर समेत पंचायत की दर्जनों महिलाएं और किशोरियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed