फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc cadets knew about arm and hathiyaar trainning

Sirmour News: एनसीसी कैडे्टस को दिया हथियार चलाने का प्रशिक्षण

Wed, 13 Dec 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
ncc cadets knew about arm and hathiyaar trainning
हिमालयन संस्थान कालाअंब में चल रहे एनसीसी शिविर के दौरान हथियार चलातीं कैडे्टस। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

एनसीसी कैडे्टस को दिया हथियार चलाने का प्रशिक्षण
लड़कियों ने चलाई राइफल, गेस्ट लेक्चर में साइबर क्राइम पर किया जागरूक
कालाअंब में 20 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हो रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में चल रहे 20 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान बुधवार को एनसीसी कैडेट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। लड़कियों ने राइफल और दूसरे हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दिन की शुरूवात पीटी परेड और योग से हुई। इसके बाद कैडे्टस को हथियार पकड़ने, उसे लोड करने और निशाना साधने का प्रशिक्षण दिया गया। दिन में अतिथि संबोधन (गेस्ट लेक्चर) भी हुआ। इसमें कालाअंब थाने से आए सब इंस्पेक्टर रजत ने लड़कियों को साइबर क्राइम पर जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के युग में सभी को इसका इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए। उन्होंने ऑल लाइन ठगी पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान पोस्टर मेकिंग स्पर्धा और दूसरी खेलों का भी आयोजन किया गया। बता दें कि 20 दिन तक चलने वाले इस शिविर का शुभारंभ कर्नल संजय शांडिल ने किया था। पहले चरण में 10 दिन तक 36 शिक्षण संस्थानों से आई 650 एनसीसी कैडे्टस भाग ले रहीं हैं। दूसरे चरण में भी 650 कैडेट्स प्रशिक्षित किए जाएंगे। दूसरा चरण 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल ने एनसीसी कैडेट्स को शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड में शामिल किया जाएगा।
इस मौके पर शिविर कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल, मेजर तरूना समेत संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल आदि मौजूद रहे।
--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed