{"_id":"f918d46e5541581b094ebcb78c260cc9","slug":"narrow-escape-of-bus-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची निजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची निजी बस
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर)
Updated Wed, 09 Dec 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर सैंज के समीप बुधवार दोपहर को एक निजी बस गहरी खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई। इस निजी बस का फ्रंट एक्सल टूटना घटना का कारण माना जा रहा है।
बस का एक टायर पूरी तरह से सड़क से बाहर हो गया। इससे बस में सवार 40 के करीब यात्री बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार नाहन से धार चानणा रूट पर चलने वाली बस नंबर एचपी-71-7600 बुधवार सुबह 10:30 बजे के करीब ददाहू से संगड़ाह की ओर चली। दोपहर को संगड़ाह के समीप सैंज नामक स्थान पर अचानक बस का फ्रंट एक्सल टूट गया। इससे बस का अगला एक टायर पूरी तरह से सड़क से बाहर चला गया। घटना के दौरान बस के अंदर बैठी सवारियों ने चीख पुकार शुरू कर दी। लेकिन, गनीमत रही कि बस वहीं पर रुक गई और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।