फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   naina tikker dagother road

Sirmour News: नैना टिक्कर वाया शमलाटी मझगांव डगोथर सड़क 12.43 करोड़ से होगी तैयार

Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
naina tikker dagother road
विकास की बात -
विज्ञापन


-सड़क बनने से क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की तीन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली नैना टिक्कर वाया शमलाटी मझगांव डगोथर सड़क को नाबार्ड के तहत बनाया जाएगा। विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड से इस सड़क को 12.43 करोड़ के बजट से तैयार किया जाएगा। सड़क को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। विभाग ने इसकी डीपीआर मुख्य अभियंता कार्यालय शिमला को भेज दी है।
सड़क के बनने की जानकारी मिलने से क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क की दशा सुधारने को लेकर कई बार विधायक के समक्ष इस विषय को रखा था। इसके बाद विधायक रीना कश्यप ने इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार करके मुख्य अभियंता शिमला को भेज दी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी जगदीश अत्री, प्रकाश दत्त, पदम देव, माया दत्त, तेजानंद, राकेश, रमेश दत्त, सरोज अत्री,राधा अत्री, रतन तोमर, वार्ड सदस्य नित्या नंद, वार्ड सदस्य सुखराम इत्यादि लोगों ने बताया कि यह सड़क तीन पंचायतों के लोगों को लाभान्वित करती है। इस सड़क के माध्यम से जहां किसान अपनी फसलों को सब्जी मंडी तक पहुंचाते हैं वही दुग्ध उत्पादक, कॉलेज, आईटीआई व स्कूल में जाने वाले बच्चों के लिए भी यह सड़क कम दूरी की होने के कारण काफी फायदे मंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैना टिक्कर, बाग पशोग व धरोटी पंचायत के नैना टिक्कर, डगोथर,देव कोठी, मझगांव, शमलाठी, ज्योल, जगाजी, जकानी, सोलडी , नाडव, खोजर, धरोट, धरोटी, मधोड़ा, मोहर, मलाडी, गदोल, बरठिया, अंजी व बघेंजी इत्यादि गांव लाभान्वित होते हैं।
विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस कोंडल ने बताया कि इस सड़क डीपीआर बनाकर मुख्य अभियंता कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्वीकृति आएगी तुरंत इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क को जहां चौड़ा किया जाएगा वहीं टारिंग, वीरिंग, सोलिंग, पुलिया निर्माण, डंगा निर्माण व नाली निर्माण भी करवाया जाएगा।

वहीं, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से तीन पंचायतों के करीब तीन दर्जन गांव लाभान्वित होंगे। सड़क पर नाबार्ड के तहत 12.43 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed