{"_id":"6ae9dda8541505dce70e5ffe","slug":"nahan-kumarhatti-nh-nahan-news-c-177-1-nhn1002-193274-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनोग में सफर जोखिम भरा, कॉलेज गेट के सामने गहरी खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनोग में सफर जोखिम भरा, कॉलेज गेट के सामने गहरी खाई
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनोग में कॉलेज गेट के सामने डहा डंगा। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट-- -
-बरसात में ढहा सड़क का डंगा अब तक नहीं हुआ दुरुस्त, रात के अंधेरे में हादसों का खतरा
-सुरक्षा के लिए न साइन बोर्ड लगाया; न पुख्ता इंतजाम, नीचे बसे मकानों पर भी मंडरा रहा खतरा
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 907ए पर बनोग में सफर करना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा हो गया है। नाहन पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने सड़क के निचली ओर डंगा ढहने से गहरी खाई बन गई है। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए डंगे की एनएच विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं करवाई है। इससे न केवल वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि सड़क के नीचे की ओर बसे रिहायशी मकानों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग पर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने इतनी खतरनाक स्थिति होने के बावजूद एनएच विभाग ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा संकेतक नहीं लगाया है। विभाग ने केवल मिट्टी की ढली बनाकर इतिश्री कर ली है। रात के समय खाई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा है। सामने से वाहन आने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।
क्षतिग्रस्त डंगे वाली जगह से ही पीजी कॉलेज नाहन का मुख्य प्रवेश द्वार है। यहां से कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ के वाहन रोजाना गुजरते हैं। इसके अलावा शिमला, रेणुकाजी, पांवटा साहिब और कालाअंब की ओर जाने वाले हजारों छोटे-बड़े वाहन भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
इस क्षतिग्रस्त डंगे का नाहन के विधायक अजय सोलंकी, एसडीएम राजीव सांख्यान, एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा और पार्षद नरेंद्र तोमर भी मुआयना कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
वाहन चालक नरेश ठाकुर ने बताया कि कॉलेज गेट के सामने सड़क का डंगा गिरने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। रात के समय यहां वाहन चलाना जोखिम भरा रहता है। सामने से कोई वाहन आने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
वाहन चालक कपिल ठाकुर ने बताया कि वह रोजाना बागथन से नाहन अपने वाहन से आते-जाते हैं। कॉलेज गेट और चबाहां के पास सड़क पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। एनएच विभाग को प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करवाना चाहिए।
नगर परिषद के वार्ड नंबर दो के पार्षद एवं रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने बताया कि क्लब की बैठकों में भी यह मामला उठाया गया है। एनएच विभाग से जल्द मरम्मत करवाने का आग्रह किया गया है।
एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलियों और डंगों के निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य करवाया जाएगा। कॉलेज गेट के सामने सुरक्षा दीवार बनाने का प्रावधान भी स्वीकृत बजट में शामिल है। संवाद-- -- -- -
विज्ञापन
-बरसात में ढहा सड़क का डंगा अब तक नहीं हुआ दुरुस्त, रात के अंधेरे में हादसों का खतरा
-सुरक्षा के लिए न साइन बोर्ड लगाया
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 907ए पर बनोग में सफर करना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा हो गया है। नाहन पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने सड़क के निचली ओर डंगा ढहने से गहरी खाई बन गई है। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए डंगे की एनएच विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं करवाई है। इससे न केवल वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि सड़क के नीचे की ओर बसे रिहायशी मकानों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग पर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने इतनी खतरनाक स्थिति होने के बावजूद एनएच विभाग ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा संकेतक नहीं लगाया है। विभाग ने केवल मिट्टी की ढली बनाकर इतिश्री कर ली है। रात के समय खाई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा है। सामने से वाहन आने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डंगे वाली जगह से ही पीजी कॉलेज नाहन का मुख्य प्रवेश द्वार है। यहां से कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ के वाहन रोजाना गुजरते हैं। इसके अलावा शिमला, रेणुकाजी, पांवटा साहिब और कालाअंब की ओर जाने वाले हजारों छोटे-बड़े वाहन भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
इस क्षतिग्रस्त डंगे का नाहन के विधायक अजय सोलंकी, एसडीएम राजीव सांख्यान, एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा और पार्षद नरेंद्र तोमर भी मुआयना कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
वाहन चालक नरेश ठाकुर ने बताया कि कॉलेज गेट के सामने सड़क का डंगा गिरने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। रात के समय यहां वाहन चलाना जोखिम भरा रहता है। सामने से कोई वाहन आने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
वाहन चालक कपिल ठाकुर ने बताया कि वह रोजाना बागथन से नाहन अपने वाहन से आते-जाते हैं। कॉलेज गेट और चबाहां के पास सड़क पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो गया है। एनएच विभाग को प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करवाना चाहिए।
नगर परिषद के वार्ड नंबर दो के पार्षद एवं रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने बताया कि क्लब की बैठकों में भी यह मामला उठाया गया है। एनएच विभाग से जल्द मरम्मत करवाने का आग्रह किया गया है।
एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलियों और डंगों के निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य करवाया जाएगा। कॉलेज गेट के सामने सुरक्षा दीवार बनाने का प्रावधान भी स्वीकृत बजट में शामिल है। संवाद